भारत गोयल
जहांगीराबाद/अहार: थाना क्षेत्र के गांव खदाना में एक घेर में बंधे चार माह के गौवंश के साथ एक व्यक्ति द्वारा घिनौना कृत्य किये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों में रोष व्याप्त है। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जानकारी के मुताबिक, खदाना निवासी एक महिला ने अहार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बीती 23 सितंबर की देर रात उसके घर मे बंधे पशुओं की आवाज़ आने पर उसकी नींद टूटी। घेर में जाकर देखने पर वह चौंक गई। मौके पर एक व्यक्ति चार माह के गौवंश के साथ गंदा काम कर रहा था। महिला ने आरोपी की शिनाख्त गुलशन पुत्र साबिर निवासी खदाना के रूप में की है। इस घटना की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
अहार थाना प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर में नामजाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
ये भी पढ़े:बुलंदशहर: दानिश हत्याकांड में मोहसिन को उम्रकैद, 73 हजार का जुर्माना