खुर्जा: नगर कोतवाली क्षेत्र की जंक्शन चौकी के अंतर्गत गांव भावदा गेट पर दो युवकों की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दबंग युवकों को एक युवक को जमीन पर गिराकर निर्ममता से पीटते हुए देखा जा सकता है। दूसरे युवक पर भी लात घुसें बरसाए जा रहे हैं। जिसके साथ मारपीट की जा रही है। वह युवक पिसावा निवासी बताया जा रहा है। कार में चलते हुए राहगीर ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए हैं।
युवकों को डंडे से पीटने का वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर लाठी-डंडों से युवक पर ताबड़तोड़ प्रहार कर रहे हैं। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वह बेहोशी सी हालत में लग रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित युवकों से संपर्क कर मामले की तह तक जाने के लिए तफ्तीश तेज कर दी है।
ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का साउंड सिस्टम, एसी का इंडोर सिस्टम जलकर राख