Khabar Bulandshahr

मिठाई की दुकान में कुत्ता चाट रहा था मलाई, बिल्ली चाट रही थी कढ़ाई.. खाद्य सुरक्षा विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मारा छापा, दूध-मावा, लस्सी के नमूने जांच को भेजे

बुलंदशहर: खुर्जा के मूंडा खेड़ा चौराहे के निकट स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। एक दिन पहले दुकान पर रखे दूध और दही को कुत्ते-बिल्ली द्वारा पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुंरत ही छापेमारी कर दी।

मिठाई की दुकान में बर्तनों में खाद्य सामग्री खाते कुत्ता- बिल्ली(वीडियो)

जांच को भेजे सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकान से दूध, मावा और लस्सी के नमूने एकत्र किए और इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। वायरल वीडियो में स्वच्छता मानकों की अनदेखी का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

मिठाई की दुकान में सैंपल भरते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी(वीडियो)

अफसर बोले- जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकान के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर खासा रोष है। वायरल वीडियो के बाद दुकान की स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अन्य दुकानों को भी स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने की चेतावनी दी है।

ये खबर भी पढ़े:गंगानगर और ट्रांसपोर्ट नगर में बन रहे आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, चमकेगा शहर, बढेगा रोजगार, व्यापार को भी मिलेगा नया आयाम

ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में शराब के नशे में पंचवटी रजवाहे में गिरा युवक, तड़प- तड़प कर हुई मौत

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़