Khabar Bulandshahr

खुर्जा में अपर गंग नहर में मिला 46 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

खुर्जा: देहात थाना क्षेत्र के गांव नगला चीती के पास शुक्रवार सुबह अपर गंग नहर में एक व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया कि मृतक की पहचान 46 वर्षीय विक्रम, पुत्र अमरपाल, निवासी गांव उमराला, थाना खुर्जा देहात के रूप में हुई। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि 23 जुलाई को विक्रम किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद गुरुवार को परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को नहर में शव मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार, स्वजनों ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

ये खबर भी पढ़े: जेई संघ का दावा: अवर अभियंताओं ने मोबाइल सिम अफसरों को सौंपे, टीजी2 ने व्हाट्सअप ग्रुप छोड़े, बुलंदशहर में भीषण गर्मी में गहरा सकता है बिजली संकट

ये खबर भी पढ़े: RO-ARO परीक्षा को लेकर सख्ती, 500 मीटर दायरे में फोटो स्टेट, प्रिंटर की दुकानें रहेंगी बंद, निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़