शाहनवाज चौधरी
बुलंदशहर: खुर्जा के बरतौली गांव में बारात निकालने को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। पथराव भी किया। फायरिंग और पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबरें हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों तरफ से 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विवाद की वजह बताते स्थानीय लोग
तीन दिन पहले दोनों पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बाद में विवाद बारात निकालने को लेकर और अधिक बढ़ गया।
विवाद की वजह बताते स्थानीय लोग
वीडियो में लाठी- डंडों से लैस लोग दिख रहे
बारात निकाले जाने और उसके बीच हो रहे विवाद के कई वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में लोग लाठी डंडों से लैस हैं। कई जगह हाथापाई करते भी लोग दिख रहे हैं। हालांकि पथराव किए जाने का कोई वीडियो सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि बारात वाले दिन पथराव हुआ था। कई लोग घायल भी हुए।
लाठी डंडे लेकर जाते लोग
लाइसेंसी राइफल कराई जमा
पुलिस ने लाइसेंसी राइफल जमा कर दी है। वहीं जो उत्पात मचाने वाले लोग हैं। पुलिस ने उन्हें चिन्हित करना भी शुरू कर दिया है।
ये खबर भी पढ़े: 12 साल छोटे भांजे पर फिदा हुई मामी, समाज के डर से दोनों ने खाया जहर, हालत बिगड़ी