Khabar Bulandshahr

खुर्जा में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने पीडब्ल्यूडी के दफ्तर में ही दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खुर्जा: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में देरी के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचीं एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को भाकियू ने ज्ञापन सौंपा।

भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंदिर मार्ग स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचे। चौधरी अरब सिंह ने बताया कि सारंगपुर मार्ग, शाहपुर-नार मार्ग, और जाहिदपुर-रामगढ़ी-फिरोजपुर मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इन सड़कों पर गड्ढों के कारण किसानों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही हादसों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने तत्काल सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय परिसर में धरना दिया और नारेबाजी कर अपनी मांगों को बुलंद किया। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय मौके पर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं से वार्ता की। उन्होंने दस दिनों के भीतर सड़क निर्माण की दिशा में कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप दिया।

ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर भाकियू ने पीडब्ल्यूडी के दफ्तर में ही दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ये खबर भी पढ़े: अरनिया थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती के दो आरोपितों को दबोचा, तमंचा-बाइक बरामद

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़