Khabar Bulandshahr

‘खबर बुलंदशहर’ फॉलोअप: 5 रुपए का निगला सिक्का, दिल्ली में इलाज के बाद सुधरी बच्चे की हालत

बुलंदशहर ककोड़ क्षेत्र के भौपतपुर में बुधवार शाम को खेलते समय छह वर्षीय मासूम ने सिक्का निगल लिया था। बृहस्पतिवार को खाना खाते समय दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। एक्सरे में आहार नली में सिक्का अटका होने पर मासूम को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में दूरबीन से मासूम की आहार नली में अटका सिक्का निकाला गया। बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार है।

ककोड़ क्षेत्र के गांव भौपतपुर निवासी संदीप ने बताया कि छह वर्षीय पुत्र अनुदीप बुधवार रात करीब आठ बजे घेर पर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय एक सिक्का गटक गया। रात को घर पर सो गया। सुबह खाना खाते समय दर्द होने पर अनुदीप ने सिक्का गटक जाने की बात बताई। बृहस्पतिवार रात को नोएडा के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया लेकिन वहां इलाज नहीं मिल सका। गले में दर्द होने पर उसे घर ले आए और शुक्रवार सुबह दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल ले गए। वहां दूरबीन से चिकित्सकों ने सिक्का निकाल दिया। अभी अनुदीप हॉस्पिटल में भर्ती है।

मूल खबर ये पढ़े: खेलते खेलते 5 का सिक्का गटक गया बच्चा, घर आकर सो भी गया, सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई तो मां- बाप की उखड़ने लगी सांसे, हायर सेंटर रेफर

ये खबर भी पढ़े: बुलंदशहर में ससुराल गए व्यक्ति के घर चोरी, 2 लाख के जेवर-नकदी उड़ाए, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़