Khabar Bulandshahr

जहांगीराबाद में तिरंगा रैली: भाजपा विधायक ने चलाया ट्रैक्टर.. बुल्डोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा, गूंजे भारत माता की जय के नारे

जहांगीराबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहांगीराबाद में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया, जिसने पूरे शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी। भाजपा के अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने ट्रैक्टर खुद चलाकर रैली का शुभारंभ किया। भईपुर दोराहे से शुरू हुई यह रैली चांदोक दोराहे पर समाप्त होगी। जिसमें हजारों की संख्या में उत्साही समर्थकों ने हिस्सा लिया।

ट्रैक्टर पर सवार हुए भाजपा विधायक, वीडियो देखें

ट्रैक्टर चलाते भाजपा विधायक, देखें वीडियो

रैली का नेतृत्व अनूपशहर विधायक संजय शर्मा और भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रमोहन शर्मा ने किया। प्रदेश सरकार का प्रतीक चिन्ह बना बुल्डोजर, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता चढ़कर तिरंगा लहराते नजर आए। पूरे जहांगीराबाद में ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे, जिसने राष्ट्रप्रेम का जोश और जुनून जगाया।

बुल्डोजर पर चढ़े कार्यकर्ता, वीडियो देखें

सुरक्षा और यातायात का पुख्ता इंतजाम
जहांगीराबाद कोतवाल रामफल सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाली और सुनिश्चित किया कि रैली के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो। उनके कुशल प्रबंधन से रैली सुचारू रूप से संपन्न हुई।

ये रहे मौजूद
रैली में नगरपालिका चेयरमैन किशनपाल लोधी, कैलाशचंद सैनी, प्रदीप शर्मा, रिंकू राणा, भूपेंद्र रावल, सुनील चौधरी, अजीत हिमाचल सिंह,सैंकी पाठक, अरवेश राघव, यतेंद्र गहना, शरवन राघव सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़े: जन्माष्टमी 2025: भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में डूबेगा भारत, 16 अगस्त को विशेष योगों का महासंयोग..इस समय की पूजा तो परिवार पर बरसेंगी खुशियां!

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: दाउदपुर गांव में फायरिंग और मारपीट के बाद पुलिस का वायरलेस सेट चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़