Khabar Bulandshahr

जहांगीराबाद में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पति के भतीजे को इंस्टाग्राम पर भेजा, मुकदमा दर्ज

भारत गोयल
जहांगीराबाद: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा निवासी एक व्यक्ति पर नरसेना थाना क्षेत्र की एक महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़कर देखें: नरौरा में 87 हज़ार के नकली नोटों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार, बरामद की सभी करेंसी 200-200 रुपये की

पीड़िता का आरोप: शादी से पहले बनाई वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे रुपये
पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी शादी से पहले जहांगीराबाद के गांव पूठा निवासी सोनू उसका पीछा करता था। एक दिन आरोपी उसे बहला-फुसलाकर एक ट्यूबवेल के कमरे में ले गया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद सोनू ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे रुपये की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और ससुराल के पास जाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। वह मिलने के लिए बुलाता था और शिकायत करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी देता था।

इंस्टाग्राम पर भतीजे को भेज दी वीडियो
मामला तब और गंभीर हो गया जब 25 जुलाई 2025 को आरोपी सोनू ने पीड़िता की अश्लील वीडियो उसके पति के भतीजे को इंस्टाग्राम पर भेज दी। इस घटना ने पीड़िता के वैवाहिक जीवन में तूफान ला दिया। पीड़िता ने बताया कि इस वीडियो के कारण उसके परिवार में तनाव पैदा हो गया है। हताश और परेशान होकर उसने जहांगीराबाद कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई: मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
जहांगीराबाद कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया, “मामला संज्ञान में है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।”

ये खबर भी पढ़े:आज डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बुलंदशहर में.. खुर्जा के जटिया अस्पताल में बत्ती गुल, टॉर्च की रोशनी में इलाज कर डॉक्टर-कर्मी, वीडियो वायरल .. खबर बुलंदशहर की पड़ताल में अलग सच आया सामने

ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या: मां ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ’20 लाख मांगे, चाकू से मारने की कोशिश की.. बेटे को टॉर्चर करती थी, इसलिए मौत का रास्ता चुना

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़