Khabar Bulandshahr

कुत्ते के जबड़े में फंसा था थैला, अंदर छटपटा रहा था नवजात, मुस्लिम दंपति की सूझबूझ ने बचाई जान

गुलावठी: कुत्ते के जबड़े में एक थैला था। उसके हिलने डुलने और कुछ जीवित वस्तु जैसी छटपटाहट सी हो रही थी। सड़क पर बाइक से गुजर रहे मुस्लिम दंपति ने कुत्ते के मुंह में थैला देखा और थैले में होती हुई हरकत देखी। उन्होंने तुरंत कुत्ते से थैला छीना तो खुद चौंक गए। थैले में एक जिंदा नवजात बच्चा था। बीती रात की यह घटना गांव ऐचाना और अशावर के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के गांव नयाबांस निवासी फहीमुद्दीन अपनी पत्नी समीना के साथ मोटरसाइकिल से औरंगाबाद से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि एक कुत्ता सड़क किनारे एक थैले को मुंह में दबाए ले जा रहा था, जो हिल रहा था। फहीमुद्दीन को तुरंत शक हुआ। उन्होंने मोटरसाइकिल रोककर कुत्ते से थैला छीना और उसे खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। थैले में एक नवजात शिशु था, जिसे बेरहमी से बंद करके झाड़ियों में फेंक दिया गया था। फहीमुद्दीन ने तुरंत शिशु को डॉक्टर के पास ले जाकर उसका स्वास्थ्य जांचा। डॉक्टर ने शिशु को स्वस्थ बताया। इसके बाद दंपति शिशु को अपने घर ले गए और सुबह पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुनीता मलिक ने दंपति को थाने बुलाया और नवजात को चाइल्ड लाइन की सुपुर्दगी में दे दिया।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर पुलिस की कामयाबी: “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गौकशी और पुलिस पर फायरिंग करने वाले 4 दोषियों को 7-7 साल की सजा

ये भी पढ़े: एकल अभियान और राष्ट्र चेतना मिशन की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़