Khabar Bulandshahr

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह मनाया जा रहा कारण

बुलंदशहर: डिबाई थाना क्षेत्र के ग्राम अफजलपुर में विवाहिता लक्ष्मी(28) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। मृतका का शव फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी की शादी पांच साल पहले छतारी निवासी जीतू के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कि लक्ष्मी की ससुराल में अकसर घरेलू कलह होती रहती है। आत्महत्या की यह एक वजह हो सकती है। हालांकि, आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस गहन जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े:डिप्टी सीएम के रिश्तेदार घायल..रायबरेली में जन्माष्टमी की रात चाचा-भतीजा पर हमला, पुलिस महकमे में हड़कंप

ये भी पढ़े: बिलसूरी फ्लाईओवर पर बस-ट्रक भिड़ंत, चालक समेत आठ यात्री घायल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़