Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में सनसनीखेज हत्याकांड: सगी बहन पर भाई की गला रेतकर हत्या का आरोप.. पुलिस ने मां से भी की पूछताछ

बुलंदशहर:नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बहन पर ही भाई की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक का नाम अरविंद बताया गया है। अरविंद की हत्या क्यों की गई? गला रेतने में किस हथियार का प्रयोग किया गया है? पुलिस सारे पहलुओं की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मां ललिता ने परिवार के ही सदस्य पर ही हत्या करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद से ही बहन फरार है। ऐसे में पुलिस का पूरा शक भी बहन पर है। अधिकारियों ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही है।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़, वीडियो

जांच में जुटी पुलिस,वीडियो

एएसपी ऋजुल की बाइट सुनिए, वीडियो

नगर कोतवाली क्षेत्र के रामा नगर, वाल्मीकि बस्ती में 22 वर्षीय युवक अरविंद की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, अरविंद का लहूलुहान शव उसके कमरे से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हर पहलू की गहन जांच शुरू कर दी गई है। बहन मौके से फरार है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

ये भी पढ़े: कलेक्ट्रेट में ट्रैक्टर लेकर घुसे किसान, बुलंदशहर में गूंजती रही किसानों की आवाज, हर तरफ दिखे ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर.. किसान नेताओं का एलान.. मांगे पूरी नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट ही होगा डेरा

ये भी पढ़े: बुलंदशहर जिला अस्पताल की बदहाली: इमरजेंसी के पास कूड़े का अंबार, नजदीक में लगी मरीजों की कतार… बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़