Khabar Bulandshahr

3.50 लाख रुपये की कीमत के गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद, फोन स्वामियों को सौंपे

बुलंदशहर: थाना चोला पुलिस ने CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम/खोए हुए 20 मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में थाना चोला पुलिस की टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी सहायता से विभिन्न कंपनियों के इन 20 मोबाइलों को बरामद किया। आज दिनांक 15 अगस्त 2025 को क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राबाद भास्कर कुमार मिश्रा ने इन मोबाइलों को उनके असली स्वामियों को सौंपा।

मोबाइल ढूंढने में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
थाना चोला प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह, उप-निरीक्षक वरुण यादव, उप-निरीक्षक संदीप सरोज और कॉन्स्टेबल अरविंद कुमार

ये भी पढ़े:79 वां स्वतंत्रता दिवस: बुलंदशहर में गंगानगर भाजपा जिला कार्यालय पर भारत माता की गूंज, हर्षोल्लास से मनाया आजादी का दिन

ये भी पढ़े:बुलंदशहर पुलिस की सफलता: “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत तीन हत्यारोपियों को 10-10 वर्ष की सजा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़