बुलंदशहर: रविवार देर रात करीब सवा दो बजे NH-34 पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों और घायलों के लिए योगी सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। बता दें कि कासगंज के सोरो से राजस्थान के एक पूजा स्थल की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
हादसे की मूल खबर यहां पढ़े: बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत, 43 घायल

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर की आर्थिक मदद की घोषणा
सीएम योगी ने जताई संवेदना, की सहायता की घोषणा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।
डीआईजी कलानिधि नैथानी की बाइट, वीडियो देखें
61 श्रद्धालु थे सवार, कैंटर ड्राइवर फरार
मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 61 श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग कासगंज के सोरो से राजस्थान स्थित धार्मिक स्थल पर जा रहे थे। कैंटर ने रात में ट्रैक्टर- ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई, 3 क्रिटिकल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कैंटर ट्रक को सीज कर लिया गया है। ड्राइवर फरार हो गया है। ड्राइवर की तलाश में टीमें गठित की हैं।
घायल श्रद्धालु की बाइट सुनिए, वीडियो देखें
अस्पताल में घायल और मौके पर मौजूद पुलिस, वीडियो देखें