Khabar Bulandshahr

शराब के नशे में गंगा में डूबे दो युवक, एक बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी

अनूपशहर: थाना क्षेत्र के मस्तरामघाट पर बीती रात एक दुखद हादसा हुआ। शराब के नशे में दो युवक गंगा नदी में डूब गए। पीएसी फ्लड प्लाटून ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को बचा लिया, जबकि दूसरा अभी लापता है।

जानकारी के अनुसार, गांव मानकरौरा के चेतन (24) और विकास (20) अपने दो अन्य साथियों के साथ रात करीब 8 बजे गंगा स्नान के लिए मस्तरामघाट पहुंचे। शराब के नशे में दोनों युवक नदी के गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों डूबने लगे। मौके पर मौजूद पीएसी जवानों ने तुरंत कार्रवाई की और विकास को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, चेतन का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश में गोताखोरों और पीएसी की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

डूबे हुए युवक की तलाश करती गोताखोरों की टीम(वीडियो)

मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि
पुलिस ने विकास का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। साथ ही, युवकों की मोटरसाइकिल से शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। बताया जा रहा है कि पीएसी जवानों ने दोनों को गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन नशे की हालत में उन्होंने सलाह को अनसुना कर दिया।

ये खबर भी पढ़े:टिहरी ट्रक हादसा: सिकन्द्राबाद में एक साथ जली तीन चिताएं, हर आंख नम.. परिवारों में कोहराम

पुलिस की अपील, सावधानी से नहाए लोग
मौके पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौजूद हैं। चेतन की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर नशे में लापरवाही के गंभीर परिणामों को उजागर किया है। पुलिस ने लोगों से नदी में स्नान के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़े: नायब तहसीलदार के कक्ष के सामने मिला कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़े: खबर लिखी तो दौड़कर जहांगीराबाद पहुंचे बुलंदशहर जलनिगम सहायक अभियंता और जेई, व्यापारी बोले- मानकों के अनुसार बने सड़क, नगरपालिका खामोश हो गई

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़