अनूपशहर: परशुराम धाम में आयोजित ब्राह्मण महासभा की बैठक में गांव छतुरिया निवासी नीरज शर्मा को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। समाज के गणमान्य सदस्यों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि वे समाज के उत्थान और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करेंगे। समाज के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नीरज के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा और सशक्त होगी। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के शीघ्र गठन का सुझाव दिया।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर संजू शर्मा रूपवास, पवित्र कौशिक, दीपक शर्मा टिल्लू पंडित, अभिषेक पाठक, नमन गौड़ सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। नीरज शर्मा ने अध्यक्ष पद पर चयन के लिए समाज का आभार व्यक्त किया और इसे अपने लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की, ताकि समाज के हित में बड़े कदम उठाए जा सकें।
ये खबर भी पढ़े: स्याना में नजर बचते ही दुकान के गल्ले में हाथ डाल रहा था चोर, दुकानदार ने सतर्कता से पकड़ा, सीसीटीवी ने भी खोली पोल
ये खबर भी पढ़े:अनूपशहर में गंगा का जलस्तर दो फुट घटा, आरती प्लेटफॉर्म पर गाद ही गाद, प्रशासन ने दिए सफाई के निर्देश