बुलंदशहर: अहार क्षेत्र में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर बाढ़ का पानी कहर बरपा रहा है। गंगा के उफान ने चार मंदिरों और तीन धर्मशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया, जो अब पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। नदी के किनारे बने घरों में पानी घुस गया है। हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। पूरा खादर क्षेत्र जलप्रलय की चपेट में है।
गंगा में पेड़ टूटकर बहता हुआ, वीडियो

गंगा का बढ़ा जलस्तर, फ़ोटो

गंगा का बढ़ा जलस्तर, फ़ोटो
गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर बाढ़ का पानी तेजी से बह रहा है। अहार में सिद्ध बाबा गंगा घाट मार्ग पर हाल ही में बनी सीसी रोड का 10 मीटर हिस्सा भी तेज बहाव में बह गया। तेज प्रवाह के कारण पेड़ उखड़ कर गंगा में बह गए हैं और गांवों में पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। हजारों बीघा फसलें बाढ़ में डूब गई हैं। प्रशासन और स्थानीय लोग राहत कार्यों में जुटे हैं, लेकिन गंगा का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े:अरनिया में पुलिस को देख भागने लगा “बकरा” … पुलिस मुठभेड़ में हुआ लंगड़ा