Khabar Bulandshahr

अनूपशहर में गंगा का जलस्तर दो फुट घटा, आरती प्लेटफॉर्म पर गाद ही गाद, प्रशासन ने दिए सफाई के निर्देश

अनूपशहर: गंगा नदी का जलस्तर दो फुट नीचे आ गया है। हाल ही में पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हुई बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई थी। इससे किनारे पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों और पूजा-पाठ कराने वाले पुरोहितों को अपना सामान हटाना पड़ा श्रद्धालु भी जलमग्न सीढ़ियों पर स्नान करने को मजबूर थे।
बुधवार सुबह जलस्तर में कमी दर्ज की गई। बबस्टरगंज में गंगा आरती प्लेटफॉर्म से पानी वापस नदी में चला गया है। हालांकि, बाढ़ के कारण प्लेटफॉर्म पर मिट्टी और गाद जमा हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। श्रद्धालुओं ने गाद हटाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जमा गाद के कारण घाटों पर दलदल बन सकता है, जिससे फिसलने का खतरा है। साथ ही, गाद में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।

नगर पालिका चेयरमैन की सुनिए

पालिकाध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने बताया कि गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। उन्होंने गाद की सफाई के लिए कर्मचारियों को तत्काल निर्देश दे दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

ये खबर भी पढ़े: बुगरासी मार्ग पर भीषण जाम, आमने- सामने दो एंबुलेंस भी फंसी, तड़पते रहे मरीज, चिलचिलाती धूप में राहगीर परेशान

ये खबर भी पढ़े: टिहरी: नरेंद्रनगर में दर्दनाक हादसा, कांवड़ भंडारे के लिए जा रहा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 18 घायल.. घायलों में सिकन्द्राबाद के करीब 14 यात्री शामिल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़