Khabar Bulandshahr

बुगरासी मार्ग पर भीषण जाम, आमने- सामने दो एंबुलेंस भी फंसी, तड़पते रहे मरीज, चिलचिलाती धूप में राहगीर परेशान

चिराग त्यागी
स्याना: नगर के बुगरासी मार्ग पर बुधवार को अचानक लगे भीषण जाम ने वाहनों और राहगीरों को घंटों परेशान किया। इस दौरान मरीजों को ले जा रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को समय पर उपचार में देरी हुई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम में आमने-सामने फंसी दो एम्बुलेंस(वीडियो)

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुगरासी मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे उन्हें बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने जाम के कारणों की जांच शुरू कर दी है और भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उपाय करने की बात कही है।

टिहरी: नरेंद्रनगर में दर्दनाक हादसा, कांवड़ भंडारे के लिए जा रहा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 18 घायल.. घायलों में सिकन्द्राबाद के करीब 14 यात्री शामिल

ये खबर भी पढ़े:अपराध नियंत्रण के लिए 45 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़