Khabar Bulandshahr

अनूपशहर में गंगा का जलस्तर 7 फुट बढ़ा, खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे, प्रशासन सतर्क

अनूपशहर: गंगा नदी का जलस्तर पिछले 10 दिनों में करीब 7 फुट बढ़ गया है। यह वर्तमान में खतरे के निशान से मात्र एक मीटर नीचे है। जेई ड्रेनेज उमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलस्तर में यह उछाल आया है।

गंगा में जलस्तर का वीडियो

इतना छोड़ा गया पानी
सोमवार को बिजनौर बैराज से 1 लाख 59,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो मंगलवार सुबह तक अनूपशहर पहुंचने की संभावना है। सिंचाई विभाग के अनुसार, देर शाम से जलस्तर में और वृद्धि हो सकती है।

गंगा घाट की डूबी सीढ़ियां
बढ़ते जलस्तर के कारण गंगा घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब गई हैं, जिसके चलते श्रद्धालु अब नदी में स्नान करने के बजाय घाट की सीढ़ियों पर ही स्नान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है।

प्रशासन का ये है कहना

एसडीएम अनूपशहर प्रियंका गोयल ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों और लेखपालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाएं और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

ये खबर भी पढ़े: स्याना में ग्रामीणों का तहसील कार्यालय पर हंगामा, दबंगों पर सार्वजनिक मार्ग और जमीन कब्जाने का आरोप

ये खबर भी पढ़े: तेज बारिश ने बुगरासी में मचाई तबाही, ढहा दो मंजिला मकान, लाखों का नुकसान

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़