Khabar Bulandshahr

खानपुर में रेस्टोरेंट कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों ने कहा- मृत्यु संदिग्ध है, सामान्य नहीं

बुलंदशहर: खानपुर क्षेत्र के गांव कांचरौट में एक रेस्टोरेंट में कार्यरत कर्मचारी कमल सिंह की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। नैनीताल निवासी कमल सिंह रेस्टोरेंट में ही अपने कमरे में पानी गर्म करते समय इस हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के भाई ने मृत्यु को बताया संदिग्ध(वीडियो)

मृतक के भाई संजय सिंह बिष्ट का कहना है कि भाई खानपुर स्थित एक रिजॉर्ट में काम करता था। करंट से उसके मृत होने की सूचना दी गई। मौके पर देखा तो खिड़की टूटी हुई थी। कमरे की अन्य वस्तुएं भी संदिग्ध हालत में थी। यह सब सामान्य नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें योगी सरकार की पुलिस से पूरी उम्मीद है। उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े:‘खबर बुलंदशहर’ फॉलोअप: जहांगीराबाद सरकारी अस्पताल की संपत्ति को पहुंचा नुकसान, परिजनों पर हो सकता है मुकदमा

ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” को बड़ी सफलता: मजबूत पैरवी कर अपहरण के दो आरोपियों को दिलाई सजा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़