Khabar Bulandshahr

आम का लालच देकर 5 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, अधेड़ गिरफ्तार

बुलंदशहर: थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक घटना सामने आई है। एक अधेड़ व्यक्ति ने मासूम बच्ची को आम का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी, एदल सिंह मीणा, को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी(वीडियो)

जानकारी के अनुसार, मासूम अपनी मां के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में वह अचानक गायब हो गई। बाद में पता चला कि एदल सिंह मीणा उसे आम के बाग में ले गया, जहां उसने बच्ची को गोद में बैठाकर अश्लील हरकतें की। स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।पुलिस ने आरोपी एदल सिंह मीणा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है इस घटना से गांव में आक्रोश का माहौल है। लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े:नाले में फंसे पिल्ले को निकाला, पिल्ले ने उंगली में काटा, रेबीज से चली गई प्रदेश स्तरीय खिलाड़ी की जान

ये खबर भी पढ़े:एक्सक्लूसिव: बुलंदशहर जाना था सांस का मरीज, एम्बुलेंस वाले जहांगीराबाद ले आए, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर मौत, परिजनों को पीटा

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़