Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में घरेलू हिंसा का मामला, बहू ने सास और देवर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सास और देवर ने मारपीट कर घर से निकाला

बुलंदशहर: पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत लाललेर गांव में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सास और देवर पर बुरी तरह मारपीट करने और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है।

बच्चों के साथ महिला, वीडियो देखें

महिला के सास और देवर पर आरोप, वीडियो देखें

महिला का आरोप है कि सास और देवर ने मिलकर उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं। आए दिन होने वाली इस मारपीट से तंग आकर वह अपने दो मासूम बच्चों को लेकर रोती-बिलखती हालत में पहासू थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उसके साथ रोजाना मारपीट होती है। इस बार मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि वह सहन नहीं कर पाई और बच्चों के साथ थाने की शरण में पहुंच गई। महिला ने सास और देवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारी मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़े: बीके पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गौवंशों को खिलाया चारा.. शिक्षकों ने बच्चों को बताया गौसेवा का महत्व

ये भी पढ़े: दिव्यांग बोला- कैसे हो भैया.. एएसपी बोले ठीक हूं.. घुटनों पर बैठकर हाथ मिलाया.. ठंड से ठिठुरते गरीबों को भी ASP सिटी ऋजुल ने दी राहत, कंबल वितरण कर जीता दिल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़