Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश जुबैर उर्फ पीटर ढेर, एक सिपाही घायल

बुलंदशहर: जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली देहात क्षेत्र में देर रात हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जुबैर उर्फ पीटर उर्फ आजाद (35 वर्ष) मारा गया। वह मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके का रहने वाला था और उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब 46-47 गंभीर आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज थे।

मृतक बदमाश जुबैर की फाइल फ़ोटो

इसी स्थान पर हुई जुबैर के साथ मुठभेड़, वीडियो देखें

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की बाइट, वीडियो देखें

मुठभेड़ में घायल सिपाही, वीडियो देखें

पुलिस के अनुसार, जुबैर अपने एक साथी के साथ बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर देहात थाना क्षेत्र में किसी नई वारदात को अंजाम देने आया था। पुलिस की गश्ती टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं,मृतक बदमाश के परिजन सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंच गए। मृतक की पत्नी ने विलाप करना शुरू कर दिया। रोते हुए कहा कि अब मेरा सहारा कौन बनेगा?

मृतक बदमाश जुबैर के परिजन विलाप करते हुए, वीडियो देखें

आरटी सेट पर सूचना फ्लैश होते ही गुलावठी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। देहात और गुलावठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जवाबी फायरिंग हुई, जिसमें जुबैर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अंधेरे का फायदा उठाकर जुबैर का साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया है।

बरामदगी:
मौके से एक पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जवाबी फायरिंग में बदमाश जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़े: दरिंदों ने की थी दरिंदगी, इस मामले में अखिलेश सरकार हिल गयी थी..NH 91 हाईवे गैंगरेप केस: 9 साल बाद मिला न्याय- पोक्सो कोर्ट ने 5 आरोपियों को ठहराया दोषी.. पढ़िए पूरा मामला

ये भी पढ़े: होम्योपैथी विभाग में दवा खरीद अनियमितताएं: GeM टेंडर की आड़ में MSME को नुकसान, कीमतों में भारी अंतर! बुलंदशहर में भी हुआ गड़बड़झाला

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़