Khabar Bulandshahr

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने परिवार सहित नरोरा गंगा घाट पर किया स्नान, मां बेलोन भवानी मंदिर में लिया आशीर्वाद

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने परिवार के साथ नरोरा स्थित पवित्र गंगा घाट पर विधिवत स्नान किया। स्नान के बाद वे जगत जननी मां बेलोन भवानी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा अर्चना करते एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, फ़ोटो

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित नरेश चंद्र वशिष्ठ ने वेद मित्रों की सहायता से पारंपरिक वैदिक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस पावन अवसर पर अंकित भारद्वाज, शैलेंद्र प्रताप सिंह, महेश भारद्वाज, इंद्रपाल, अमित साहब, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु गण उपस्थित रहे और मां की कृपा की कामना की।

पुलिस प्रशासन की ओर से क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार, नरोरा थाना प्रभारी (एसओ) गंगा प्रसाद, चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह तथा पुलिस बल की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराया।

मां बेलोन भवानी धाम: आस्था का अटूट केंद्र
यह मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। हर नवरात्रि में यहां लाखों भक्त दर्शन के लिए उमड़ते हैं। ऐसी आस्था है कि मां बेलोन भवानी अपनी कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

ये भी पढ़े:पहासू में मंदिर से इतने सारे घंटे ले उड़े चोर… जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़े: NH-93 पर राशन के बोरों से भरा ट्रक पलटा, पुलिसकर्मियों ने खुद बोरे हटाकर यातायात की सुचारू.. वीडियो वायरल

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़