बुलंदशहर: अंसारी रोड बाजार स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के परिसर में दिवाली की रात सीरिंज के भंडार में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि लापरवाही से खुले में सीरिंज का स्टॉक रखा हुआ था। प्रारंभिक जांच में दीपावली के पटाखों की चिंगारी से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने से चिकित्सालय में रखा अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया।
चिकित्सालय में बिखरी पड़ी सीरिंज, वीडियो देखें
आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की गाड़ी, वीडियो देखें
आग बुझाते दमकलकर्मी, वीडियो देखें
घटना का विवरण
पशु चिकित्सालय के परिसर में अव्यवस्थित तरीके से रखे गए सीरिंजों के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। धुआं चारों ओर फैल गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
लापरवाही का आलम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीरिंजों का स्टॉक खुले में बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के रखा गया था, जो आग के लिए आमंत्रण साबित हुआ। दीपावली की तैयारियों के बीच आसपास पटाखे जलाए जा रहे थे, जिसकी चिंगारी ने शायद आग को हवा दी। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़े:नेशनल हाईवे-34 पर चलती बस में लगी भीषण आग, 70 यात्रियों ने किसी तरह कूदकर बचाई जान