Khabar Bulandshahr

पं. सियाराम शर्मा कॉलेज ऑफ़ लॉ में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न… सतीश शर्मा बने अध्यक्ष

अनूपशहर/जहांगीराबाद: अनूपशहर तहसील के गांव बिरौली स्थित पंडित सियाराम शर्मा कॉलेज ऑफ़ लॉ में प्रबंध समिति का चुनाव 17 अक्टूबर को संपन्न हो गया। यह चुनाव चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के नियमानुसार संपन्न हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी डॉ विपिन गुप्ता (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट आफ इंडिया नई दिल्ली) एवं पर्यवेक्षक डॉ जीत सिंह (सेवानिवृत्त आचार्य, कु. मायावती गर्ल्स पी जी कॉलेज, बादलपुर, ग्रेटर नोएडा) की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

चुनाव में सतीश शर्मा को अध्यक्ष, डॉ० सतीश कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, हमनीत कुमार तोमर को सचिव, अश्विनी कुमार को उपसचिव, राजीव दीक्षित को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही मनोज कुमार शर्मा, विनय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भंवर सिंह व अनीता भारद्वाज को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुनाव की समस्त प्रक्रिया विश्विद्यालय के आदेशानुसार पंडित सियाराम शर्मा कॉलेज ऑफ लॉ, बिरौली बुलंदशहर में पूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।

ये भी पढ़े: जहांगीराबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आयोजित किया एक दीपक देश के नाम कार्यक्रम… राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

ये भी पढ़े: जालखेड़ा में दीप ज्ञान उत्सव: बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक स्थान

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़