Khabar Bulandshahr

जहांगीराबाद में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आयोजित किया एक दीपक देश के नाम कार्यक्रम… राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश

भारत गोयल
जहांगीराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के द्वारा ‘एक दीपक देश के नाम’ दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। टीचर्स कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चित्र के समक्ष सुंदर रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किए।

आयोजित कार्यक्रम, वीडियो देखें

वहीं सामूहिक कार्यक्रम के लिए संघ कार्यालय के बराबर स्थित एक मैदान में विशाल रंगोली बनाकर उसे फूलों और दीपों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी लोगों में इस उत्सव को लेकर नई उमंग देखने को मिली। इसके बाद सभी लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान विष्णु की आरती की। आरती संपन्न होने पर सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख अखिलेश कुमार, नगर संचालक अनिल गोयल, प्रदीप गोयल, नगर प्रचारक पुष्पेन्द्र, पालिकध्यक्ष किशनपाल सिंह लोधी, दीपक चौधरी, मनमोहन अग्रवाल, शशांक सिंघल, लोकेश गर्ग, कनिष्क शर्मा, आरुष गोयल, आरव राघव, ममता गोयल, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: जालखेड़ा में दीप ज्ञान उत्सव: बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक स्थान

ये भी पढ़े: फोन पर बात करते करते ही महिला के बैग से पर्स ले उड़ा चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़