Khabar Bulandshahr

छतारी में मिलावट का बड़ा खुलासा: खाद्य विभाग की छापेमारी में चार क्विंटल दूध के साथ तमंचा बरामद, नकली दूध की जांच के लिए भरे तीन नमूने

बुलंदशहर: जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की सतर्कता ने थाना छतारी क्षेत्र के कमोना गांव में नकली दूध बनाने के गोरखधंधे पर छापा मारकर टीम ने करीब 4 क्विंटल दूध जब्त किया। चौंकाने वाली बात यह है कि मौके से तमंचा भी बरामद हुआ।

मिलावट की फैक्ट्री और मुखबिर की टिप
बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा विभाग को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि कमोना गांव में एक अवैध यूनिट में केमिकल्स मिलाकर नकली दूध तैयार किया जा रहा है। यह दूध स्थानीय बाजारों में बेचा जाता, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकता था। विभाग की टीम ने तुरंत रेकी शुरू की और सुबह में पुलिस- प्रशासनिक अफसरों के साथ धावा बोल दिया।

जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी, वीडियो देखें

खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर की बाइट, वीडियो देखें

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से करीब 4 क्विंटल (लगभग 400 लीटर) दूध बरामद किया। जांच में पता चला कि आरोपी रजिस्टर में कम मात्रा दर्ज कर असली दूध का दिखावा करते थे, जबकि वास्तविक उत्पादन कई गुना ज्यादा था। विभाग ने सतर्कता बरतते हुए तीन महत्वपूर्ण सैंपल लिए, जिन्हें लखनऊ की सरकारी प्रयोगशाला भेज दिया गया। रिपोर्ट आने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का वादा किया गया है।

तमंचे की बरामदगी
कार्रवाई के दौरान खाद्य टीम को संदिग्ध वस्तु मिली। जिसकी जांच पर का देशी तमंचा सामने आया। स्थानीय पुलिस को सूचना देकर तमंचा जब्त कर लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया, “यह छापेमारी स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान का हिस्सा है। मिलावटखोरी के साथ अवैध हथियार का मिलना मामले को गंभीर बनाता है।

ये भी पढ़े: प्रेम में मानसिक रूप से परेशान युवक ने अनूपशहर में पानी की टंकी से कूदकर दे दी जान, वीडियो वायरल

ये भी पढ़े: शराब पार्टी में पेंचकस से वार कर और गला दबाकर दोस्तों ने ही की दोस्त की हत्या, पुलिस मूठभेड़ में मुख्य आरोपी गिरफ्तार.. आरोपी के पैर में लगी गोली

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़