Khabar Bulandshahr

बेटियों की पढ़ाई की फीस चुकाने के लिए पति पत्नी करते थे लाइव सेक्स, बेचते थे अपने वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद: शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक दंपती अपनी बेटियों की पढ़ाई की फीस जुटाने के लिए लाइव सेक्स स्ट्रीमिंग और रिकॉर्डेड वीडियो बेच रहा था। हैदराबाद पुलिस ने इस कपल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दंपती लाइव स्ट्रीमिंग के लिए ग्राहकों से 2000 रुपये और रिकॉर्डेड वीडियो के लिए 500 रुपये वसूलता था। अपनी पहचान छिपाने के लिए दोनों मास्क पहनकर वीडियो बनाते थे।

पूछताछ में कपल ने बताया कि उनकी एक बेटी बीटेक के दूसरे वर्ष में पढ़ रही है, जबकि दूसरी बेटी के ग्रेजुएशन में दाखिले की तैयारी थी। फीस जुटाने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने समाज में आर्थिक तंगी के चलते अपनाए गए गलत रास्तों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ये खबर भी पढ़े:अधेड़ उम्र के 2 लोग 2 मासूम बच्चियों को अपने साथ ले गए, प्राइवेट पार्ट को छुआ, किस किया, अय्यूब- इनाम इलाही अरेस्ट

ये खबर भी पढ़े: खुर्जा में अवैध प्लॉटिंग पर विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 18 बीघा भूमि की प्लॉटिंग ध्वस्त

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़