Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर में सांडों की भिड़ंत से मचा हंगामा, होमगार्ड समेत कई घायल

शिकारपुर: पहासू कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अलीगढ़ चौराहे पर चार आवारा सांड आपस में भिड़ गए। यह घटना थाना पहासू क्षेत्र के व्यस्त बाजार में हुई। सड़क किनारे घूम रहे चार सांड अचानक आमने-सामने आ गए और सभी के बीच जबरदस्त टक्कर शुरू हो गई। देखते ही देखते शांत बाजार युद्ध के मैदान में बदल गया।

सांडों की भिड़त, वीडियो देखें

सांडों की भिड़त, दूसरा वीडियो देखें

घायल होमगार्ड की बाइट, वीडियो देखें

स्थानीय राहगीरों की बाइट, वीडियो देखें

सांडों की इस हिंसक भिड़ंत ने वहां मौजूद लोगों में दहशत फैला दी। आसपास के दुकानदार और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस अफरा-तफरी में एक होमगार्ड समेत कई लोग सांडों की चपेट में आकर घायल हो गए। सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलें भी इस टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बाजार में भगदड़ का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए पूरा इलाका डर के माहौल में रहा।

कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े: जहांगीराबाद में श्री महाकाली की भव्य शोभायात्रा: रातभर निकली झांकियां, मां काली ने दिखाया रौद्र रूप

ये भी पढ़े: सिकन्द्राबाद: 4 वर्षीय बच्ची के साथ किया घिनौना काम, पिता ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़