Khabar Bulandshahr

खुर्जा में पूर्व विधायक के भतीजे से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

बुलंदशहर: थाना खुर्जा नगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए दोनों कुख्यात लुटेरे, अशरफ और फहीम उर्फ बावला, अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर कैलाश अस्पताल के पास हुई, जहां पुलिस ने न केवल इन बदमाशों को पकड़ा, बल्कि इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और लूट का सामान भी बरामद किया।

इस घटना की मूल खबर ये पढ़े: खुर्जा में पूर्व विधायक के भतीजे डेयरी संचालक से लूट, बदमाश फरार.. पीछा न करे, स्कूटी की चाभी भी छीन कर ले गए बदमाश, पुलिस जांच में जुटी

मूठभेड में घायल आरोपी, फ़ोटो

मूठभेड में घायल दूसरा आरोपी, फ़ोटो

लूट की वारदात के बाद चल रहा था सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले इन दोनों अपराधियों ने डेरी संचालक और भाजपा के पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह के भतीजे पवन कुमार के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी। देर रात मिली सूचना के आधार पर खुर्जा नगर पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

लंबा आपराधिक इतिहास
पकड़े गए अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालने पर पुलिस भी हैरान रह गई। अशरफ के खिलाफ 9 और फहीम उर्फ बावला के खिलाफ 6 गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और वाहन चोरी जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। ये दोनों लंबे समय से इलाके में दहशत का पर्याय बने हुए थे।बरामद सामान
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाशों के कब्जे से 7,000 रुपये नकद, दो 315 बोर के तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, शातिर अपराधी आबिद घायल, गिरफ्तार… दो अन्य फरार

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में नामी ज्वेलर्स के शो रूम से 6 लाख का सोने का हार चोरी, CCTV में कैद हुई शातिर महिला चोर की करतूत.. वीडियो देखें

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़