Khabar Bulandshahr

स्याना में 80 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, भतीजों पर हत्या का गंभीर आरोप

स्याना: कोतवाली क्षेत्र के गांव नयावास में एक घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। 80 वर्षीय बलवंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके भतीजों पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बलवंत और उनके छोटे भाई के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यही इस घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

तफ्तीश करते पुलिस अधिकारी, वीडियो देखें

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि छोटे भाई के बच्चों ने लोहे की रॉड से प्रहार कर बलवंत की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही स्याना कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन विवाद के चलते दोनों पक्षों में तनाव लंबे समय से बना हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की असल वजह क्या थी।

ये भी पढ़े: यूपी में बढ़ गए धन्नासेठ, देश में छठे नंबर पर.. बुलंदशहर में बढ़ रही अमीरों की तादाद, यूपी की आर्थिक उड़ान में नया रंग

ये भी पढ़े:जहांगीराबाद: श्री महाकाली जी की चतुर्थ शोभायात्रा रद्द, आयोजक ने बताई पारिवारिक वजह…

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़