Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर: खुर्जा में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर/खुर्जा: नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरारीनगर मंदिर मार्ग पर शुक्रवार सुबह 70 वर्षीय हरिश्चंद्र पुत्र मूंगे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हरिश्चंद्र अपने घर में अकेले रहते थे। उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में फांसी के कारण मौत की आशंका जताई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र के तीन पुत्रों में से एक पंजाब में रहता है, दूसरा तीन साल पहले घर छोड़कर चला गया था, और तीसरा पुत्र वर्तमान में जेल में है। घटना की सूचना मिलने पर उनकी खुर्जा में रहने वाली दोनों पुत्रियाँ घर पहुँचीं। परिजनों ने बताया कि शव फांसी के फंदे पर था, लेकिन पुलिस को मौके पर शव जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव की जांच की तो गर्दन पर निशान भी पाए गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।कोतवाली प्रभारी पंकज राय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

ये भी पढ़े:बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या… अब परिवार में केवल मां बची

ये भी पढ़े:हापुड़: नशा मुक्ति केंद्र में बुलंदशहर निवासी युवक ने निगलीं 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन, ऑपरेशन से बची जान

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़