बुलंदशहर: देर रात थाना डिबाई क्षेत्र के मोहल्ला सराय किशनचंद में एक प्रेमी ने पुलिस से घिरे दिखने पर पहले अपनी नाबालिग प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

मृतक प्रेमी का फाइल फ़ोटो
जांच करने पहुंचे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, वीडियो देखें

कमरे के अंदर का दृश्य, फ़ोटो
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की बाइट, वीडियो देखें
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय प्रिंस उर्फ बिन्नी हरिद्वार का निवासी था। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग प्रेमिका मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र की रहने वाली थी। दोनों 20 सितंबर को अपने घरों से भागकर डिबाई पहुंचे थे। यहां उन्होंने दो दिन पहले 2,000 रुपये किराए पर एक मकान लिया था। बताया जाता है कि प्रिंस की प्रेमिका के गांव में ननिहाल थी, और उसने अपने फूफा की मदद से डिबाई में यह मकान किराए पर लिया था।
पुलिस दबिश को पहुंची, तभी खुद को और प्रेमिका को मार दी गोली
बीती रात मुजफ्फरनगर पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग लड़की डिबाई में है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मकान को घेर लिया। पुलिस के दबाव को देखते हुए प्रिंस ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला कि प्रेमी युगल का रिश्ता कुछ समय से चल रहा था, और दोनों ने घर से भागने का फैसला किया था।
ये भी पढ़े: बुलंदशहर: दानिश हत्याकांड में मोहसिन को उम्रकैद, 73 हजार का जुर्माना