बुलंदशहर: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। किसानों ने गांवों में जर्जर बिजली तारों को तत्काल ठीक करने, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का समाधान और बाढ़ से बर्बाद फसलों के लिए मुआवजे की मांग उठाई।
भाकियू जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा, “जर्जर बिजली तारों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोग और पशु अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रशासन तुरंत इन तारों को दुरुस्त करे।” उन्होंने चीनी मिलों तक जाने वाली खस्ताहाल सड़कों को ठीक करने की भी मांग रखी।किसान नेता ने बताया कि आवारा पशु किसानों की फसलों को चौपट कर रहे हैं। भारी बारिश और बाढ़ ने सैकड़ों बीघा फसलों को जलमग्न कर दिया, जिससे किसान गहरे आर्थिक संकट में हैं। उन्होंने प्रशासन से फसल नुकसान का आकलन कर तुरंत मुआवजा देने की गुहार लगाई।किसानों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी न हुईं, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
ये भी पढ़े: बुलंदशहर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 10 हजार का इनामी लुटेरा घायल, गिरफ्तार