Khabar Bulandshahr

शिकारपुर: नाले में मिला साधु का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

शिकारपुर: थाना छतारी क्षेत्र में एक नाले में साधु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान 40 वर्षीय राज सिंह के रूप में हुई। वह सिद्धगढ़ी गांव के निवासी थे। यह घटना छतारी नगर पंचायत की दुकानों के पास हुई।

थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक की पहचान उसके हाथ पर लिखे नाम से की गई। राज सिंह अकेले रहते थे। वो भूरा सिंह के बेटे बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उनके माता-पिता का देहांत हो चुका था, और पत्नी ने 5-6 साल पहले उसे छोड़ दिया था। इसके बाद वह साधु बन गया और बिना किसी स्थाई ठिकाने के इधर-उधर भटकता रहता था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वह नशे का आदी था। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि राज सिंह की मौत नाले में गिरने से हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर: कुख्यात अपराधी विक्की उर्फ साजन जिला बदर, 6 माह तक जिले में नो एंट्री.. पकड़ा गया तो होगी कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़े:बुलंदशहर: खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिल्क केक और आइसक्रीम में हानिकारक रंग पाए गए, कार्रवाई की तैयारी

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़