Khabar Bulandshahr

बुलंदशहर: पीएम मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

बुलंदशहर: बिहार में कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर रोष व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने काला आम स्थित शहीद-ए-आजम पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान “महिलाओं का अपमान, कांग्रेस की पहचान” और “कांग्रेस पार्टी शर्म करो!” जैसे नारों के साथ कांग्रेस की कड़ी निंदा की गई। शशि शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर की गई अभद्र टिप्पणी न केवल राजनीतिक स्तर की कमी को दर्शाती है। आरोप है कि यह कांग्रेस नेताओं की चरित्रहीनता का घिनौना प्रदर्शन है। जो लोग खुद को जनता का प्रतिनिधि कहते हैं, वे मां की पवित्रता पर कीचड़ उछालकर अपनी ओछी मानसिकता उजागर कर चुके हैं।” उन्होंने आगे कहा, “हमारी संस्कृति में मां को देवी का दर्जा प्राप्त है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी के जरिए न केवल पीएम की माता का अपमान किया, बल्कि हर भारतीय मां के सम्मान पर हमला किया है।”

प्रदर्शन में काला आम मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसौदिया, कल्पना वर्मा, गौरी चौधरी, सुमन शर्मा, पूनम चौधरी, हेमा राठी, प्रवेश कौशिक, रीना, मंजू, शोभा आनंद, सर्वेश, मंजू वाल्मीकि, ऊषा बंसल, अशोक चौधरी, और धर्मेंद्र काली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: NH-34 पर तेज रफ्तार वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. 1100 से अधिक तेज स्पीड के वाहन पकड़े, 22 लाख रुपए के चालान काटे

ये भी पढ़े:बुलंदशहर में वारदात: कोर्ट से लौट रही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर.. पति और उसके भाई पर आरोप

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़