बुलंदशहर: नेशनल हाइवे-34 पर ओवरस्पीडिंग वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अगस्त महीने में पुलिस ने तेज रफ्तार में दौड़ने वाले वाहनों पर लगभग 22 लाख रुपये के चालान काटे। इस दौरान करीब 1100 वाहनों को निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड में चलने पर पकड़ा गया।
ट्रैफिक पुलिस ने अत्याधुनिक स्पीड लेजर गन का उपयोग कर वाहनों की रफ्तार मापी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर TSI राजीव कुमार और उनकी टीम द्वारा चलाया गया। इस कार्रवाई का मकसद हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाना है।
ये भी पढ़े:बुलंदशहर में वारदात: कोर्ट से लौट रही महिला को मारी गोली, हालत गंभीर.. पति और उसके भाई पर आरोप
ये भी पढ़े:अफ़ग़ानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही: 600 से अधिक की मौत, 1500 घायल