बुलंदशहर: कोतवाली नगर क्षेत्र में काली नदी के पास घटना सामने आई है। कोर्ट से तारीख लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला का आरोप है कि उसके पति के भाई ने उसे गोली मार दी। पीड़िता पूजा ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
महिला के आरोप सुनिए, वीडियो देखें
क्या है पूरा मामला?
खानपुर निवासी पूजा का अपने नैथला निवासी पति के साथ कई वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस विवाद के सिलसिले में सोमवार को बुलंदशहर कोर्ट में सुनवाई थी, जहां पूजा ने अगली तारीख 22 तारीख को तय की। पूजा के अनुसार, कोर्ट के बाद उसका पति उससे मिला और राजीनामा करने की बात कही। उसने घर चलने और केस खत्म करने के लिए कहा। इसके बाद पति ने पूजा को लल्ला बाबू चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के बहाने ले गया।
घायल महिला, वीडियो देखें
आगे ये हुआ?
पूजा ने बताया कि रेस्टोरेंट से निकलने के बाद पति ने उसे घर जाने के लिए कहा और एक व्यक्ति को साथ भेजा। यह व्यक्ति उसे काली नदी के पुल के पीछे वाले रास्ते से ले गया। पूजा का आरोप है कि उसे यात्रियों से भरी ई-रिक्शा में बैठाने के बजाय एक खाली ई-रिक्शा में बैठाया गया। रास्ते में पति का भाई पहले से मौजूद था, जिसने पूजा पर गोली चला दी। गोली लगने से पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।
न्याय की गुहार
घायल अवस्था में पूजा ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़े:अफ़ग़ानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही: 600 से अधिक की मौत, 1500 घायल
ये भी पढ़े:राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ ने किया संगठन में बदलाव, सैंकी पाठक बने बुलंदशहर जिला अध्यक्ष