बुलंदशहर: जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में देर रात अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। गांव आशादेई उर्फ प्रानगढ़ में खनन माफिया बेखौफ होकर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। इसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें ट्रैक्टरों से मिट्टी का परिवहन करते हुए दिखाया गया है।
खनन के बारे में बात करता युवक(वीडियो)
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि खनन अधिकारी और दबंग ग्राम प्रधान की मिलीभगत से यह अवैध गतिविधि धड़ल्ले से चल रही है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक पत्र लिखा है। उनका कहना है कि रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों से मिट्टी का परिवहन होता है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों के अनुसार, अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि स्थानीय खेतों और जमीनों को भी क्षति पहुंच रही है। इस मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो ने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है। लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़े: सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर में 27 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी का वार्षिक उत्सव
ये खबर भी पढ़े: कावड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए तैयारियां पूरी