बुलंदशहर: मोहनकुटी इलाके स्थित राष्ट्रीय बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल में तिलक और कलावा को लेकर उपजा विवाद सुर्खियों में रहा। इस विवाद के बाद प्रबंधन पूरी तरह से घुटने पर आ गया है। स्कूल प्रबंधक गजराज सिंह द्वारा जारी एक आदेश में छात्र-छात्राओं को स्कूल समय में तिलक लगाने या कलावा बांधने से मना किया गया था। इस अप्रत्याशित फरमान से अभिभावक और छात्र हैरान रह गए। आदेश के सार्वजनिक होने के बाद हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और इसे धार्मिक भावनाओं के साथ छेड़छाड़ करार दिया। मामला तूल पकड़ता देख प्रबंधक गजराज सिंह ने तुरंत सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि स्कूल को तिलक या कलावा से कोई आपत्ति नहीं है।
स्कूल प्रबंधक गजराज सिंह की बाइट, वीडियो देखें
प्रबंधक के अनुसार, एक शिक्षक ने राखी को लेकर ड्रेस कोड का पालन करने की बात कही थी, जिसे कुछ लोगों ने गलत तरीके से प्रचारित कर विवाद खड़ा कर दिया। गजराज सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकारी।

कथित तौर पर गजराज सिंह का पत्र, फ़ोटो
उनके माफीनामे का भी एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। गजराज सिंह ने स्पष्ट किया कि स्कूल प्रशासन धार्मिक प्रतीकों का सम्मान करता है। इस माफीनामे के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन इस घटना ने अभिभावकों और स्थानीय संगठनों में नाराजगी पैदा कर दी।
ये भी पढ़े: गुलावठी में अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस-नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई… वसूला 15-15 हजार जुर्माना