Khabar Bulandshahr

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भाजपाईयों ने बुलंदशहर में सड़क पर बहाई विदेशी कोल्डड्रिंक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक बोले- विदेशी वस्तुओं को ठुकराकर ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा

बुलंदशहर: स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने सड़क पर विदेशी कोल्डड्रिंक बहाकर अपना विरोध भी बताया। अभियान का नेतृत्व उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने किया।

विदेशी कोल्डड्रिंक बहाते भाजपा नेता, वीडियो देखें

विदेशी उत्पाद बहिष्कार के संबंध में बाइट, वीडियो देखें

विनीत शारदा ने कहा कि स्वदेशी वस्तुएं हमारी समृद्ध संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती देती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने चेताया कि विदेशी कंपनियां भारत से अर्जित मुनाफा अपने देश ले जाती हैं, जिससे हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान होता है। शारदा ने युवाओं से अपील की कि वे विदेशी ब्रांडों की चमक-दमक से आकर्षित होने के बजाय स्वदेशी उत्पादों को अपनी पहली पसंद बनाएं। उन्होंने कहा, “स्वदेशी अपनाने से हमारे स्थानीय कारीगर, किसान और उद्योग न केवल सशक्त होंगे, बल्कि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।” मौके पर अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े:अरनिया में मारपीट और फायरिंग, कई घायल.. CCTV फुटेज वायरल, 5 के खिलाफ FIR

ये भी पढ़े: रजवाहे की पटरी पर मिला साधु का शव, जांच में जुटी पुलिस

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़