जहांगीराबाद: नगर में एक युवक के साथ अप्राकृतिक कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने तीन नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना 12 अगस्त की है। पीड़ित युवक अपने खेत पर पशुओं का चारा लेने गया था। वहां उसे तीन परिचित युवक मिले।
आरोप है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। नशे की हालत में आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित युवक ने बताया कि घटना के बाद से वह गुमसुम रहता है। उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है।
ये भी पढ़े:बुलंदशहर में सड़क हादसे में युवक की मौत, कैंटर चालक फरार
ये भी पढ़े: ई रिक्शा की छत पर सवारी… खतरा है भारी, हादसे के बाद पुलिस का चला सख्त चैकिंग अभियान