Khabar Bulandshahr

जाट रेजिमेंट के जवान शिवकुमार का निधन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

बुलंदशहर: जाट रेजिमेंट के 45 वर्षीय बहादुर जवान शिवकुमार का सोमवार को दिल्ली के आरआर अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। हरियाणा के सोनीपत में एनसीसी प्रशिक्षण देने वाले शिवकुमार 9 अगस्त को सोनीपत से अपने निवास स्थान डीएम रोड, बुलंदशहर लौट रहे थे, तभी रास्ते में सड़क हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे अंतिम सांस ली।

शिवकुमार वर्ष 2000 में भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से उनके पैतृक गांव खुसरूपुर, अहमदगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां हजारों लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश, संगठन मंत्री प्रमोद फौजी, डबका अशोक फौजी, सरजीत फौजी, सूरजभान सिंह, पवन फौजी, राहुल सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान और प्रधान चौधरी सत्यपाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। शिवकुमार अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़े: नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 11,500 रुपये के जाली नोट किए बरामद

ये भी पढ़े:माफिया हाजी आरिफ के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 22 लाख की संपत्ति कुर्क

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़