Khabar Bulandshahr

आपातकाल की 50 वीं बरसी: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस पर बरसी, राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता, इंदिरा गांधी ने घोटा लोकतंत्र का गला

बुलंदशहर। आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि इमरजेंसी लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ‘हत्या दिवस’ के रूप में इसे याद कर रही है। मेयर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने की हताशा में यह निर्णय लिया था।

प्रेस वार्ता करती भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता
गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान बचाने को लेकर दिनभर नौटंकी करते रहते हैं। उन्हें अब कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उनका नाटक अब जनता के सामने है। संविधान बचाने के लिए भाजपा ने आपातकाल में लड़ाई लड़ी। भजपा के क़ई नेता जेल गए। भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जेल भेजा गया। उनकी माता का निधन हुआ तो उन्हें अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिए गए।

प्रेस वार्ता करते भाजपा पदाधिकारी

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे, फैसले सोनिया गांधी लेती
गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को मुखोटा प्रधानमंत्री के रूप में चुना। देश के प्रधानमंत्री बेशक मनमोहन सिंह थे , लेकिन फैसले सोनिया गांधी लिया करती थीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष विकास चौहान, विधायक लक्ष्मीराज सिंह, विधायक देवेंद्र लोधी, विधायक सीपी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, अभिनव वर्मा, सभासद आनन्द चौधरी आदि मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े:स्वास्थ्य विभाग को शर्म आनी चाहिए, बेड नहीं मिला तो परिजनों को ई रिक्शा पर करानी पड़ी डिलीवरी

ये खबर भी पढ़े: कोरोना के साथ अब संचारी रोग का खतरा, बुलंदशहर में एक जुलाई से चलेगा संचारी रोग अभियान, बीमारियों का होगा खात्मा, सीएमओ ने दिए निर्देश

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़