Khabar Bulandshahr

खुर्जा में गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी.. पति ने कहा- खाना बनाने की कहते ही रूठ गई

बुलंदशहर: खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर कॉलोनी में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अंजली के रूप में हुई है। अंजली मूल रूप से अलीगढ़ की रहने वाली थी। वहीं, महिला के पति का कहना है कि खाने बनाने की कहने से नाराज होने पर आत्महत्या का कदम उठाया

महिला के पति की बाइट, वीडियो देखें

महिला के पति पंकज ने बताया कि काम से आने के बाद रात करीब 8 बजे खाने बनाने के लिए कहा तो ना नुकर करने लगी। फिर दोनों सो गए। सुबह करीब 4 बजे तक मैंने उसे देखा। बाद में आंख खुली तो वह नहीं थी। सुबह करीब सवा पांच बजे छत से नीचे वाले कमरे में आया तो उसका शव लटका हुआ मिला। पंकज ने बताया कि अलीगढ़ के कीरथपुर निवासी है। यहां खुर्जा के नेहरुपुर में रह रहा है। घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया गया है।

एक साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, अंजली की शादी करीब एक वर्ष पहले अलीगढ़ निवासी पंकज के साथ हुई थी। पंकज खुर्जा में किराए के मकान में अपनी पत्नी अंजली के साथ रहता था और स्थानीय पॉटरी में नौकरी करता था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे, जिसके चलते अंजली ने यह आत्मघाती कदम उठाया।खुर्जा नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई: 64.76 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी, 53 के खिलाफ FIR

ये भी पढ़े: बुलंदशहर में पैर पसार रहा बुखार…जवासा गांव में मौत, गंदगी और मच्छर बन रहे वजह

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़