Khabar Bulandshahr

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने तीन तहसीलों के लाभार्थियों को दिए पट्टे, कहा- एकजुट रहे निषाद समुदाय

साजिद सैफी
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जिले में निषाद समाज का एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि एकजुट रहकर ही हर लड़ाई जीती जा सकती है । कैबिनेट मंत्री संजय ने मत्स्य योजनाओं लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी बांटें।

संबोधित करते कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

मंगलवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बुलंदशहर पहुंचे हुए थे। उन्होंने अफ़सरों के साथ स्थानीय व्यवस्था का हाल जाना। साथ ही निषाद समाज किस स्तर से जिले में जीवन यापन कर रहा है। उसकी जानकारी भी ली। कैबिनेट मंत्री ने कहा 5 एकड़ पट्टे पर सरकार की ओर से मत्स्य पालन के लिए 3 लाख 20 हजार आवंटित किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने तीन तहसीलों के लाभार्थियों को पट्टे भी दिए।

ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर डीएम- एसएसपी सख्त, मोहर्रम- कावड़ यात्रा में न हो विवाद, हालत बिगड़े तो संबंधित अफसर होगा जिम्मेदार

ये खबर भी पढ़े:आवास विकास पुलिस चौकी के पास पैर लगाते ही उखड़ रही सड़क, पालिका अफसरों ने मूंदी आंख, ठेकेदार पर घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ईओ ने कहा- जांच होगी

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़