Khabar Bulandshahr

ऑन डिमांड विदेशी हथियार सप्लाई करते थे तस्कर, तीन किए गिरफ्तार

शाहनवाज चौधरी
बुलंदशहर: सिकंदराबाद पलिस ने ऑन डिमांड हथियार सप्लाई करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने इनके पास से विदेश में बने आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान शाकिब, साहिल और आरिश के रूप में की गई है।

तस्करों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, हापुड़ समेत एनसीआर में ऑन डिमांड हथियारों की तस्करी करते थे। इन्होंने लोकल व राष्ट्रीय लेवल पर हथियार सप्लाई का नेटवर्क तैयार किया हुआ था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मेड इन इटली की चार अवैध पिस्टल बरामद की है। इसके अलावा 6 कारतूस व एक यामहा बाइक भी की बरामद की गई है।

हथियार तस्कर गिरफ्तार

तस्कर सलमान को बेचने आए थे हथियार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह ने स्थानीय स्तर पर तगड़ा नेटवर्क बनाया हुआ हैम सिकंदराबाद कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर सलमान को पिस्टल बेचने आए थे। अब सिकन्द्राबाद पुलिस इसी आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: अनूपशहर में एक रात में ही बढ़ गया 4 फिट पानी, प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए बना डाली 5 बाढ़ चौकियां

ये खबर भी पढ़े:बुलंदशहर की बेटी ने चीन में दिखाया दमखम: कोच के रूप में है मौजूद, पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ियों को जिताया पदक

हमारी खबरों को साझा करें

अन्य खबरें यहां पढे़