शिकारपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। शिकारपुर के मोहल्लागंज सादात में डॉ. परवेज आलम के निवास पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनता तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति बनाई। नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में आस मोहम्मद गाजी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “सेक्टर प्रभारी अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं को जोड़ें और सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।” गाजी ने जोर देकर कहा कि 2027 का लक्ष्य स्पष्ट है—राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।बैठक में नगर उपाध्यक्ष नाजिम, डॉ. परवेज आलम, अरशद अंसारी, ठाकुर हसमत, मजहिर अंसारी, सलमान, शमशाद सैफी, मोहम्मद शाकिर, इरफान हैदर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े:कभी ऐसी गलती न करें.. चलती बस से मोबाइल उठाने के लिए लगा दी छलांग..बस के नीचे कुचला, मौत